जहानाबाद, फरवरी 27 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में अन्य पिछडा वर्ग कन्या प्लस टू आवासीय विद्यालय अमथुआ की संस्थापन समिति की बैठक पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान की उपस्थिति में जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में संबंधित पदाधिकारी के साथ की गई। विद्यालय में एक शिकायत पेटी लगाने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया गया, ताकि बालिकाएं अपनी शिकायत बेझिझक एवं बिना किसी डर के निरीक्षण पदाधिकारी के सामने रख सके। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा बालिका आवासीय विद्यालय होने के कारण पुलिस बल को गश्ती कराने का निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिया गया। बालिकाओं के समुचित सम्वर्धन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को संगीत शिक्षक की प्रतिनियुक्ति कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन को बच्चियों के स्वास्थ्य ...