मथुरा, जनवरी 24 -- वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस की उपलक्ष्य में रुकमणि विहार स्थित श्याम सुंदर धानुका सरस्वती विद्या मंदिर पर स्वर्गीय एकांशी की पुण्यस्मृति में बालिका गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली डेढ़ दर्जन बालिकाओं को स्टार परफॉर्मेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए चयनिका गौतम ने कहा कि बेटी पढ़ाओ और समाज व राष्ट्र को आगे बढ़ाओ की भावना के साथ ही हम इन बालिकाओं के जीवन को सुखमय और शांतिमय में बना सकते हैं। मुख्य अतिथि कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन की अधीक्षिका का शिल्पा मुरगई ने कहा कि यदि बालिकाएं अपनी योग्यता और क्षमता को समझें तो वह कल्पना चावला व किरण बेदी जैसा इतिहास लिख सकती है। विशिष्ट स्थिति वीरा गंगवार और...