बालावाली गंगा में नहाते समय डूबकर दो युवकों की मौत
बिजनौर, जून 4 -- चंदक। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव भरुका निवासी दो युवक बालावाली गंगा से आगे सौ मीटर की दूरी पर नहाते समय गहरे पानी में डूब गये। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में स्थानीय गोताखोरों ने दोनों के शव गंगा से बाहर निकाले। दोनों की मौत से घटना से गांव भरुका में मातम पसर गया।
युवकों की डूबने की दुर्घटना थाना मंडावर क्षेत्र के गांव भरुका निवासी 18 वर्षीय दिलशाद पुत्र अनीस और 17 वर्षीय शहवाज पुत्र शाहिद बुधवार को बालावाली गंगा घाट से सौ मीटर की दूरी पर नहा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। युवकों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पानी में कूदकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने और गहराई ज्यादा होने से दोनों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.