देहरादून, मार्च 26 -- देहरादून। बालावाला स्थित पंवार पैराडाइज रेस्टोरेंट के संचालक से मारपीट और संपत्ति में आग लगाने के मामले में रायपुर थाना पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। सौरभ पंवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते फरवरी को आयुष मनवाल, सचिन नेगी, अवनीश बिष्ट, देवराज व अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला किया था। जिसमें उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि इसके बाद 18 मार्च को सुबह करीब 11:30 बजे सचिन नेगी, गौरव कंडारी और अवनीश ने उनके रेस्टोरेंट में जानबूझकर आग लगा दी, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। पीड़ित के पास दोनों वारदातों की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं। एसओ नेगी ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...