देहरादून, जून 4 -- देहरादून। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने गुरुवार को 3 करोड़ 24 लाख 87 हजार की लागत से स्वीकृत बालावाला नहर में आ रहे कुलावों शमशेरगढ़ माइनर, माली मोहल्ला माइनर एवं हार्रावाला माइनर के पुनरोद्धार निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बालावाला पार्षद प्रशांत खरोला, नत्थूवाला की पार्षद स्वाति डोभाल, नकरौंदा के पूर्व प्रधान राहुल पंवार, नत्थी प्रसाद उनियाल सहित क्षेत्र के किसान, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता वाईपी देवराड़ी, अपर सहायक अभियंता प्रशांत बहुगुणा, कनिष्ठ अभियंता ओम प्रकाश भट्ट मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...