देहरादून, मार्च 5 -- रायपुर के बालावाला क्षेत्र में बुधवार दोपहर होली के जश्न के बीच बाइकों की टक्कर में बिहार के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मूल रूप से गढ़हरिया, जिला अररिया (बिहार) निवासी जयेंद्र मंडल (38) पुत्र उत्तम लाल मंडल दून के नथुवावाला में रहकर मजदूरी करते थे। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे जयेंद्र होली खेलने के बाद अपनी बाइक से भरतू चौक से बालावाला शिव मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शिव मंदिर के पास उसकी बाइक एक अन्य अज्ञात मोटरसाइकिल से टकरा गई। हादसे में जयेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में बालावाला स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित क...