रांची, अप्रैल 4 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। डालसा सचिव राकेश रौशन के निर्देश पर नगड़ी प्रखंड के बालालौंग गांव में शनिवार को 'विधिक सेवा आपके द्वारा' कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बालालौंग यूपीजीएच/एस स्कूल में लीगल लिटरेसी क्लासेज आयोजित की गईं, जिसमें छात्रों को कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। मौके पर डिप्टी एलएडीसी राजेश सिन्हा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली सहायता के बारे में बताया। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय और निचली अदालतों के कार्यों की जानकारी देते हुए निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा के बारे में भी छात्रों को अवगत कराया। साथ ही प्राकृतिक आपदा, हाथी द्वारा फसल नुकसान जैसे मामलों में मिलने वाले मुआवजे की जानकारी दी गई। इसके अलावा बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्र...