मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कालीबाड़ी रोड तीनपोखरिया में गुरुवार को बालाजी हनुमान मंदिर के प्रांगण में हनुमान जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्वान आचार्य के द्वारा बालाजी हनुमान के साथ-साथ सभी देवताओं का शृंगार पूजन किया गया। नये वस्त्र पहनाकर मुख्य यजमान कौशल किशोर व पत्नी पूनम श्रीवास्तव द्वारा भगवान को भोग लगाया गया। इसके बाद भजन संध्या एवं महाआरती की गयी।इस अवसर पर बालाजी हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश तिवारी, महासचिव प्रमोद साह, संरक्षक सुनील कुमार ठाकुर, मणि कुमार, गौतम कुमार, अरविंद कुमार, सुमित्रा देवी, आशा देवी, रेखा देवी, नंदू साह, प्रमोद सिंह, लक्ष्मण शाह आदि उपस्थित रहे। बालाजी परिवार के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि बालाजी हनुमान मंदिर समिति रामनवमी कार्यक्रम के बाद भगवान श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.