मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- खतौली कोतवाली क्षेत्र में होली चौक के समीप बालाजी यात्रा के दौरान हुए हादसे में ट्रैक्टर से नीचे गिरने पर बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर कुछ घायलों को रेफर कर दिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।बुधवार को बालाजी जयंती को लेकर नगर में शोभायात्रा निकाली जा रही थी, जिसमें श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में झांकी लेकर नगर से गुजर रहे थे। झाकी जब होली चौक पर पहुंची तो एक ट्रैक्टर का चालक पानी पीने चला गया। इस दौरान बैठे युवक ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया, जिससे ट्रैक्टर दौड़ पड़ा। ट्रैक्टर चलने से अचानक लगे झटके पर ट्रैक्टर में मौजूद झांकी करने वाले बच्चे अचानक नीचे गिर गए, जिसमें वह घायल हुए। घायलों में तनिष्क पुत्र अचांद, हिमांशु पु...