मुजफ्फर नगर, मार्च 30 -- मुजफ्फरनगर सिटी मजिस्ट्रेट व एएसपी ने बालाजी शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित को दिशा निर्देश दिए।रविवार को सिटी मजिस्ट्रे्ट पंकज प्रकाश राठौर एवं एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से शोभायात्रा के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मार्ग में पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं यातायात व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। साथ ही शोभायात्रा संचालकों एवं आयोजकों से वार्ता कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिनमें निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करने, ध्वनि प्रदूषण के मानकों का अनुपालन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु विशेष रूप से अवगत कराया। अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया ...