बदायूं, जनवरी 21 -- बिल्सी। नगर के बालाजी भक्ति धाम पर मंगलवार को हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया गया। भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। इधर, मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा और भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वहीं गुधनी-खौसारा स्थित बलदेव धाम पर भी भक्तों ने बाबा का श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.