हापुड़, अप्रैल 6 -- रविवार को नगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पीछे शीतला मंदिर में बालाजी जनकल्याण मंडल रामधाम भगवान पूरी के द्वारा बालाजी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें बालाजी, भैरो बाबा, प्रेतराज सरकार,की स्तुति व भजनो के आवहान के साथ हुई। जगदीश प्रसाद बंसल ने बताया की अंधेरे में छाया बुढ़ापे में काया अंत में माया कभी किसी के साथ नहीं जाती है। इसलिए समय और प्यार को हमेशा याद रखो, क्योंकि कलयुग में जितना भगवान के नाम का सिमरण करोगे उतना ही कष्ट दूर होंगे। इस दौरान बाबा के भजनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। इस मौके पर दिनेश त्यागी, वेद प्रकाश सिंहल, अमन,अतुल भारद्वाज, पवन सिंहल, कपिल गर्ग, दीपू सिंहल,रिंकू, अमित गर्ग आदि मौजूद रहें।-----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...