बालाजी मंदिर में 43 वां पंचाहानिका वार्षिक ब्रम्होत्सव आज से
चक्रधरपुर, मई 11 -- चक्रधरपुर। शहर के पांच मोड़ स्थित भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) मंदिर का 43 वां वार्षिक पंचाहानिका ब्रम्होत्सव तथा भगवान गणेश मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव 12 और 13 मई को मंदिर प्रांगण में धूम धाम से मनाया जाएगा। आंध्रा एसोसिएशन द्वारा संचालित मंदिर में 12 मई सुबह 6 बजे से सुप्रभातम, नित्य पूजा, विश्वकसेन आराधना, आरती, शुद्ध पुण्यवचन, अखंड दीप अराधना, होमम, बेरी पूजा, ध्वजारोहणम, अभिषेखम, अलंकार एवं प्रसाद वितरण का कार्य संपन्न किया जाएगा। अपरान्ह 4 बजे से चक्र स्नानम् ध्वजा अवरोहण, अंकु रापर्णा संध्या 7 बजे सहस्र दीप अलंकार, अंचल सेवा, आरती तीर्थ प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न किए जाऐंगे। 13 मई को सुबह 6 बजे से नित्य पूजा, नित्य होमम, कुंभ पूजा, महा पूर्णाहुति, कुंभ यात्रा, महानिदना, दिव्य आरती कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे। सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.