रांची, नवम्बर 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर में शनिवार को सभी एकादशी तिथियों में प्रथम 'उत्पन्ना एकादशी' तिथि के उपलक्ष्य में भगवान का विशेष पूजन किया गया। इस व्रत के अवसर पर, शंख, चक्र, अभय और वर धारण करने वाले सनातन परमात्मा का दिव्य मंगलोत्सव मनाया गया। विशेष पूजन और अनुष्ठान हुए प्रातः काल आगमोक्त विधान के अनुकूल दैनिक पूजा-अर्चना, आराधना और नक्षत्र, कुंभ एवं कपूर से महाआरती करने के पश्चात वेद ध्वनियों, उपनिषदों के मंत्रों तथा स्तोत्र मालाओं से भगवान की महास्तुति की गई। वहीं, नौ सौ पांचवें खिचड़ी भंडारा के स्थान पर, एकादशी तिथि होने के कारण फलाहारी पायस भंडारा (खीर का प्रसाद) का आयोजन हुआ। इसमें 1,167 लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान की कृपा की अनुभूति की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.