जमशेदपुर, मार्च 14 -- जमशेदपुर। करवरिया धाम बालाजी मंदिर सिद्धगोरा में ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन सुबह 7बजे भगवान बालाजी का सुप्रभात सेवा किया गया, जिसके सुदर्शन होमम का गणेश हुआ। कर्नाटक से आए पुरोहितों द्वारा घी, नवधान, गेहूं, गरम मसाला, कोई, गोटा मूंग, दूर्वा, मेवा, नारियल आदि सामग्री से होमम किया गया। फिर शाम 4 बजे से कुमकुम पूजा का आयोजन किया गया। कुमकुम पूजा में 200 सुहागिनो ने भाग लिया भगवान बालाजी प्रतिमा के पास पुरोहित द्वारा तेलुगु रीति रिवाज से वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूरे विधि विधान के साथ पूजा किया गया पूजा के बाद सुहागिन ने कुमकुम और हल्दी भेट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...