शामली, अप्रैल 3 -- शामली। शहर के करनाल रोड स्थित श्री बालाजीधाम मंदिर पर 11 कुंडीय महायज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में आहुति प्रदान की और परिवार की सुख शांति की कामना की। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। गुरूवार देर रात शहर के करनाल रोड स्थित श्री बालाजीधाम मंदिर में श्री बालाजी धाम सेवा समिति द्वारा 11 कुंडीय महायज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल ने श्री हनुमान की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान 11 कुंडीय महायज्ञ के अलग अलग परिवार यजमान रहे। मंदिर के पुजारी प्रियांशु शर्मा व पंडित प्रशांत शर्मा द्वारा विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराया गया। यज्ञ के पश्चात पूर्ण आहुति द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.