मुजफ्फर नगर, मार्च 29 -- मुजफ्फरनगर आगामी बालाजी जन्मोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में संयोजकों, डीजे संचालकों एवं समिति सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बालाजी जन्मोत्सव शोभायात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शोभायात्रा के संयोजकों, डीजे संचालकों एवं समिति सदस्यों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके दृष्टिगत सभी व्यक्ति पूर्ण अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायत्विों का निर्वहन ...