सहारनपुर, अप्रैल 1 -- गंगोह। बाला जी संकट मोचन सेवा समिति द्वारा मंगलवार को बालाजी धाम से बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलध्वज यात्रा निकाली। व्यापारी नेता आदेश गर्ग ने धर्मध्वजा पूजन किया। महंत सुशील शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री राकेश आर्य ने पवित्र ज्योति प्रज्जवलित की। अरविंद कपूर ने रथ पर विराजमान प्रभु श्रीराम एवं बालाजी की आरती उतारी। शुभारंभ राकेश आर्य ने किया। दीपांशु गोयल ने बताया कि गुरुवार को पवित्र कंकराली सरोवर में बाला जी धाम पर होने वाले जागरण में गायक बाबा का गुणगान करेंगे। महंत सुशील शर्मा, प्रदीप, सुनील, बिजेंद्र, समर्थ, अनुराग, बलवंत, मुकेश, भारत गर्ग, राजेश, जितेंद्र, मुकेश, प्रदीप, अनिरूद्ध एडवोकेट, आशू गर्ग,शालू चोधरी , बृजमोहन वर्मा, सुनीता शर्मा, मान्या, अनिता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...