सहारनपुर, मार्च 8 -- गंगोह। नगर में श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरु हो गई है। कार्यक्रम तीन अलग अलग स्थानों पर होंगे। बालाजी सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत 29 मार्च को प्रभातफेरी से होगी, रात्रि में होली चौक पर बालाजी का गुणगान होगा और 30 मार्च को यही भंडारे का आयोजन होगा। इसके अलावा श्री बालाजी संकट मोचन सेवा समिति द्वारा 26 मार्च को बालाजी धाम पर श्रीराम नवमी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समिति अध्यक्ष महंत सुशील शर्मा ने बताया कि 31 मार्च को भव्य ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। दो अप्रैल को प्रातः छह बजे से चोला अर्पण होगा। तत्पश्चात संकटमोचन यज्ञ, दोपहर में भंडारा एवं रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। वहीं दो अप्रैल को महादेव कुटी स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमंत लाल पर भजन कीर्तन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान क...