बागपत, अप्रैल 3 -- कस्बे के बालाजी मंदिर प्रांगण में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरी रात मंदिर परिसर बजरंग बली के जयकारों और भजनों की मधुर धुनों से गुंजायमान रहा। जागरण में आमंत्रित भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक संगीतमय प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति रस में डूबी महिलाओं ने भजनों की ताल पर जमकर नृत्य किया और रातभर कार्यक्रम में उत्साह बनाए रखा। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया। आयोजकों में राजेश यादव, राजेन्द्र यादव, रोहित यादव, धर्मवीर यादव, गौतम कौत्स और बबली यादव सहित अन्य श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। वहीं, यादव केबल नेटवर्क की टीम ने भी पूरी रात सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.