बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर पसीजा राहुल गांधी का दिल, बोले- हमारी सरकार जैसे ही आती है तो.
बालाघाट, अक्टूबर 1 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट पहुंचे। इस दौरान पिछले कुछ महीनों में संदिग्ध संक्रामक बीमारियों के वजह से जान गंवाने वाले 30 से ज्यादा बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। राहुल ने इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि जब आदिवासी भाई-बहनों को सरकार की जरूरत होती है तो वह गायब हो जाती है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की भी मांग की है। राहुल गांधी ने पत्रकारों संग बातचीत में कहा 'यहां पर बीमारी और कुपोषण और सही पोषण न मिलने के वजह से बहुत सारे बच्चों की मौत हुई है। जो मदद सरकारी को देनी चाहिए चाहे वह स्वास्थ्य की हो शिक्षा की हो रोजगार की हो यहां सारा का सारा बंद पड़ा हुआ है। ऐसा लग रहा है कि हिंदुस्तान के बीच में इनको छोड़ दिया गया है और यहां पर हिंदुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.