लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में शुक्रवार को बालाघाट, अपट्रॉन, डालीबाग, नादरगंज, गोमतीनगर व शंकुतला मिश्र सहित कई उपकेंद्रों में बिजली बंद रहेगी। इस दौरान उपकेंद्रों के फीडर व ट्रांसफार्मर की मरम्मत होगी। इससे करीब एक लाख आबादी प्रभावित रहेगी।शंकुतला मिश्रा उपकेंद्र में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे आवास विकास, पारा, मायापुरम फीडर की बिजली बंद रहेगी। वहीं नादरगंज उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी। कपूरथला उपकेंद्र सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगा। इससे प्रगति बाजार, आरिफ चैंबर 1 के आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा। गोमतीनगर के विरामखंड-1 से 5, पत्रकारपुरम मार्केट में दोपहर दो बजे से चार बजे तक बिजली गुल रहेगी। इसके अलावा विश्वासखंड-1 में दोपहर 12 बजे से एक बजे तक बिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.