रांची, अप्रैल 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बालसीरिंग में रहने वाले जगरनाथ गोप के आवास से चोरी कर भागने के क्रम में चोर कुआं में गिर गया। आवाज होने पर घर में मौजूद लोग जग गए। इसके बाद सभी ने कुआं में गिरे चोर को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में गृहस्वामी जगरनाथ की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि शुक्रवार की में चोर सूचक के आवास में घुसा था। वहां से सामान की चोरी कर वह भाग रहा था। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर गृहस्वामी को पीटा इसी क्रम में आवास के अहाते में कुआं में वह गिर गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.