प्रयागराज, दिसम्बर 24 -- प्रयागराज। बालसन चौराहे का 27 दिसंबर को नया नामकरण और लोकार्पण होगा। चौराहे का नाम पूर्व सांसद और महापौर श्यामा चरण गुप्ता के नाम पर होगा। व्यापारी नेता विजय गुप्ता के अनुसार महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी चौराहे का लोकार्पण करेंगे। समारोह में इलाहाबाद उत्तर के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी भी मौजूद रहेंगे। शहर के पूर्व महापौर और सांसद के नाम पर चौराहे के नामकरण को लेकर नगर निगम सदन ने प्रस्ताव पास किया था। इसी चौराहे पर श्यामा चरण गुप्ता का आवास भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.