जामताड़ा, जून 13 -- फतेहपुर। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को फतेहपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को बाल श्रम के दुष्परिणामों तथा बच्चों के शिक्षा के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर पूर्व मुखिया विभीषण मरांडी ने बताया कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम कराना कानूनन अपराध है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मजदूरी या अन्य कार्यों में लगाने के बजाय विद्यालय भेजें। ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। वहीं वनवासी विकास आश्रम के सामुदायिक कार्यकर्ता जयप्रकाश मंडल ने बाल श्रम निषेध कानून की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- बाल श्रम उन्मूलन के प्रति चलाया गया जागरुकता अभियान मौके पर वीएलई इकरामुल अंसारी, खुशबू कुमारी सहित...