पीलीभीत, जून 13 -- पीलीभीत। जन शिक्षण संस्थान की ओर से विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक सलीम मियां ने कहा कि गोष्ठी करने का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम के प्रति प्रत्येक जनमानस को जागरूक करना है। इसके साथ ही हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और अपने सपनों को पूरा करने का अधिकार है। हम सभी यह संकल्प लें कि हम बाल श्रम के खिलाफ आवाज़ उठाएंगे और हर बच्चे को एक बेहतर कल देने में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी संदीप मिश्रा ने किया। इस मौके पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी अशरफ हुसैन क्षेत्र सहायक रूबाब अज़हर, लेखाकार स‌द्दाम हुसैन, संदर्भ व्यक्ति राशिदा, सीमा व फरीन आदि मौजूद रही। यह भी पढ़ें- मजदूरों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी यह भी पढ़ें- विश...