देवरिया, मार्च 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। प्री- प्राइमरी की शिक्षा के लिए संचालित बालवाटिकाओं में बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नवारम्भ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिले के 992 बालवाटिकाओं में 25 मार्च को आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करने के साथ ही बालवाटिका में पढ़ने आने के लिए बच्चों को प्रेरित किया जाएगा। जिले में 1013 बालवाटिका संचालित हैं, जिसमें करीब 46090 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इनमें 225 बालवाटिकाओं में ईसीसी एजुकेटर की तैनाती है, जबकि 788 बालवाटिकांए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सहारे ही संचालित हो रहीं हैं। अब इन बालवाटिकाओं में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग जोर दे रहा है। जिले के 992 बालवाटिकाओं में बच्चों की संख्या के लिए 25 मार्च को नवारम्...