एटा, जुलाई 28 -- बारिश के बाद धूप निकलने से संचारी रोग फैलने की शुरूआत हो गई है। सोमवार को मेडिकल कालेज के बालरोग वार्ड में तीन और मेडिसिन वार्ड में एक मलेरिया पॉजिटिव मरीज भर्ती है। जिनका चिकित्सक जांच रिपोर्ट आने के बाद मलेरिया निरोधी उपचार शुरू कर रहे हैं। सोमवार को बालरोग वार्ड में चिलौली निवासी 12 वर्षीय विवेक पुत्र गिरीश, सौंसा निवासी आठ वर्षीय पंकज, मानपुर निवासी 14 वर्षीय विवेक पुत्र नीरज और मेडिसिन वार्ड में चिलौली निवासी 17 वर्षीय आकाश पुत्र पुष्पेन्द्र की जांच रिपोर्ट मलेरिया पॉजिटिव आयी है। जांच रिपोर्ट मलेरिया पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सकों ने इनका उपचार शुरू किया है। मलेरिया पॉजिटिव मरीजों के परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह से अधिक दिनों से बुखार आ रहा। जिसके बाद उन्होंने पहले प्राइवेट में उपचार कराया। वहां फायदा न होने पर मेडि...