बलरामपुर, मई 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। वन विश्राम गृह कुआनो रोड मोड़ से बालपुर-तिलकपुर तक टू-लेन मार्ग चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। 6.6 किमी लंबी सड़क के निर्माण पर 23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सदर विधायक पलटूराम ने बालपुर-तिलकपुर मार्ग के बहुप्रतीक्षित निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्साह और विकास की उम्मीद का माहौल देखने को मिला। भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने विधायक का स्वागत किया और सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। विधायक ने कहा कि बालपुर-ति...