गोंडा, मई 2 -- बालपुर, संवाददाता। कस्बे के चौराहे पर शनिवार को सवारी बैठाने को लेकर दो टेम्पो चालकों के बीच आपसी कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक जा पहुंचा। अचानक हुई इस घटना से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी बाधित रहा। शनिवार सुबह सवारी को बैठाने को लेकर दो चालकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। करीब बीस मिनट तक चले इस विवाद के दौरान मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। चौकी प्रभारी विवेक मौर्य ने बताया कि विवाद टेम्पो चालक रमन गोस्वामी निवासी ठकुरापुर और मुकेश तिवारी निवासी बालपुर जाट थाना कोतवाली देहात के बीच हुआ था। मारपीट में दोनों को हल्की चोटें आईं। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा ...