नई दिल्ली, जून 19 -- कई बार शरीर के किसी हिस्से पर बाल की जड़ के आसपास छोटी-सी गांठ बन जाती है। शुरुआत में यह मामूली लगती है, लेकिन धीरे-धीरे इसमें दर्द, लालपन और सूजन बढ़ने लगती है। आम बोलचाल में इसे बालतोड़ कहा जाता है। यह परेशानी अक्सर गर्दन, जांघ, बगल या उन जगहों पर होती है जहां पसीना और रगड़ ज्यादा होती है। बालतोड़ होने पर उठना-बैठना तक मुश्किल हो जाता है। कपड़ों का हल्का-सा छूना भी चुभन पैदा करता है। गंभीर स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूरी है, लेकिन शुरुआती दौर में कुछ घरेलू उपाय दर्द और असहजता को कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान नुस्खे।बालतोड़ क्यों होता है? यह भी पढ़ें- हर रात बिस्तर के पास पानी रखकर सोना सिर्फ आदत है या कुछ और? जानेंबाल की जड़ में संक्रमण: कई बार बाल की जड़ के आसपास गंदगी, पसीना या बैक्टीर...