गढ़वा, अप्रैल 30 -- धुरकी, प्रतिनिधि। थानांतर्गत बालचौरा में कनहर नदी पर झारखंड-छत्तीसगढ़ को जोड़नेवाले पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। बालचौरा में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण पूरा होने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय तक इस नदी पर पुल के अभाव में ग्रामीणों और एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वालों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती थी। नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन लगभग ठप हो जाता था। लोग नाव का सहारा लेते थे। ऐसे में इस पुल का निर्माण पूरा होने से स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत होगी। उसके चालू होने से न सिर्फ दोनों राज्यों के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे, बल्कि समृद्धि के द्वार भी खुलेंगे। पुल के बन जाने के बाद अब लोग आसानी से एक राज्य से दूसरे राज्यों तक पहुंच पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.