लखीसराय, मार्च 31 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-80 नया एनएच-33 पर स्थित बालगुदर टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल 2026 से टोल दरों में बदलाव लागू किया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, यह संशोधन राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2008 के तहत किया गया है और नई दरें एक अप्रैल की मध्यरात्रि से प्रभावी होंगी। नई दरों के तहत कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहनों के लिए एकल यात्रा का शुल्क 60 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एक दिन में आने-जाने के लिए 90 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार हल्के वाणिज्यिक वाहन, मिनी बस आदि के लिए एकल यात्रा शुल्क 100 रुपये और दोतरफा यात्रा के लिए 150 रुपये तय किया गया है। बस या दो धुरी वाले ट्रक के लिए एकल यात्रा का शुल्क 205 रुपये और एक दिन में आने...