लखीसराय, जून 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में कानून व्यवस्था और अवैध वसूली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बालगुदर से अशोक धाम जाने वाली सड़क पर हाइट गेज के समीप कुछ लोगों द्वारा वाहनों को रोककर कथित रूप से अवैध टैक्स वसूले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। लेकिन वीडियो में एक वाहन चालक खुले शब्दों में आरोप लगा रहा है कि एनएच-80 पर स्थित टोल प्लाजा के नाम पर दूसरे मार्ग पर भी जबरन पैसे की वसूली की जा रही है। यह भी पढ़ें- अधिक वसूली का वीडियो बना रहे युवक से दुर्व्यवहार, मोबाइल छीनने का प्रयासअवैध वसूली के आरोप वाहन चालकों का कहना है कि बालगुदर-अशोक धाम मार्ग पर किसी प्रकार का अधिकृत टोल प्लाजा नहीं है, इसके ब...