अयोध्या, अप्रैल 12 -- भदरसा संवाददाता । जवाहर नवोदय विद्यालय की संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता संपन्न हो गई। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय कीड़ा संकुल डाभासेमर में आयोजित प्रतियोगित के दौरान बालक और बालिका वर्ग दोनों में अयोध्या चैंपियन रहा जिसमें बालक वर्ग में अब्दुल्लाह खान और बालिका वर्ग में ऋतु सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित की गई । दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने किया। प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय अयोध्या गाज़ीपुर, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, श्रावस्ती सहित कई टीमें शामिल रही। बालक वर्ग में फाइनल मैच जवाहर नवोदय विद्यालय डाभासेमर अयोध्या और श्रावस्ती के बीच हुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय डाभासेमर अयोध्या ने 4-0 से श्रावस्ती को हराकर विजेता बना। बालिका वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय डाभासेमर अय...