नवादा, जून 8 -- दो दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर रग्बी खेल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मुजफ्फरपुर व बालिका वर्ग में पटना की टीम विजेता बनी। नवादा के मिर्जापुर स्थित कृष्ण प्रसाद खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पटना उपविजेता एवं भोजपुर को तृतीय स्थान जबकि बालिका वर्ग में विजेता उपविजेता नवादा एवं तृतीय स्थान मुजफ्फरपुर को प्राप्त हुआ। सभी विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम के खिलाड़ियों को बिहार राज्य रग्बी संघ के महासचिव पंकज कुमार ज्योति, वंदना कुमारी, नवादा जिला रग्बी संघ के अध्यक्ष एके गुरु, स्काउट एंड गाइड से संतु कुमार, समाजसेवी कृष्णा प्रसाद आदि लोगों ने संयुक्त रूप से सभी टीमों के खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता का विवरण नवादा जिला रग्बी संघ के सचिव व...