मुरादाबाद, दिसम्बर 21 -- मुरादाबाद। अगवानपुर बाईपास स्थित कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को वार्षिक खेल दिवस 'स्पर्धा' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, कृष्णा स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज चौधरी, ट्रस्ट मेंबर आदित्य चौधरी ने उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद छात्रों की ओर से आयोजित टॉर्च रिले आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें छात्रों ने खेल भावना और अनुशासन का सुंदर प्रदर्शन किया। खेल महोत्सव में 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, रिले रेस, लॉग जंप, शॉट पुट सहित विभिन्न एथलेटिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्रों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिस्पर्धा की। शाम को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पदक एवं प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर बालक वर्ग की चैंपियन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.