आगरा, मार्च 24 -- आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए बालक फुटबाल, जिम्नास्टिक एवं वालीबाल खेलों का जिला स्तरीय चयन किया जा रहा है। सोमवार को बालक वर्ग का ट्रायल्स हुआ। इसमें फुटबाल बालक वर्ग 15 वर्षीय में अगम्य परमार एवं वत्सल शर्मा, बालीबाल बालक वर्ग 15 वर्षीय में देवांश वर्मा, जिम्नास्टिक बालक वर्ग 12 वर्षीय यशराज परमार का चयन हुआ है। यह जिला स्तर पर चयनित किए गए खिलाडी मंडलीय में 27 मार्च को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में प्रतिभा कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जबकि 24 मार्च को बालिका वर्ग में 12 वर्षीय जिम्नास्टिक, तैराकी और बालिका वर्ग में 15 वर्षीय कुश्ती, हॉकी, बालीबाल, बैडममिंटन एवं टेबिल टेनिस का ट्रायल्स स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोरों में होगा। आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी ...