मिर्जापुर, मार्च 13 -- मिर्जापुर। खेल विभाग उत्तर प्रदेश के सौजन्य से, क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से गुरुवार से भिस्कुरी पहाड़ी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक/ बालिका एथलेटिक्स, वॉलीबाल और हैंडबाल का शानदार मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मडिहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि किया। वॉलीबाल बालिका प्रतियोगिता का पहला मैच मेड़िया मिनी स्टेडियम की टीम व मवैय के मध्य खेला गया, जिसमें मिनी स्टेडियम 15-10 विजेता बना। दूसरे मैच में कछवा ए की टीम 13-09 से कनक सराय को, तीसरे में चुनार ने कछवा बी को 19-10 से हराया। चौथे में मोर्चा घर की टीम को स्टेडियम मिर्जापुर ने 17-16 से हराया। इसके बाद पहले सेमी फाइनल में मिनी स्टेडियम मेड़िया कछवा को 25-22 से ह...