हमीरपुर, फरवरी 3 -- मौदहा, संवाददाता। सरस्वती शिशु मंदिर व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सामूहिक रूप से सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सुशीला निषाद ने की। मुख्य वक्ता प्रवेश तिवारी ने कहा कि नारी अपनी भूमिका हर जगह निभाती है। नारी को सप्त गुणों से जागृत करते हुए उनको स्वयं को पहचानने एवं राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि कृति शिवहरे ने कहा कि घर में बालक और बालिकाओं में भेदभाव न करते हुए संस्कार व शिक्षा देने की प्रेरणा सभी माताओं देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि रेनू अनुरागी ने सभी बालक बालिकाओं में समानता की बात की। अध्यक्ष सुशीला निषाद ने कहा कि इस प्रकार कार्यक्रमों से नारी शक्ति को जोड़ने क...