बहराइच, मार्च 22 -- बहराइच। हरदी थाने के महसी के टेपरा गांव में शुक्रवार शाम गांव के बच्चों के साथ अखिलेश यादव (3) पुत्र गंगाराम खेल रहा था। गांव में स्थापित हनुमानजी की प्रतिमा अचानक बालक पर गिर गई। प्रतिमा के नीचे दबकर उसे अंदरूनी चोट आई। अन्य बच्चों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े और परिजन उसे घर लेकर चले गये। रविवार को बालक की तबियत अचानक बिगड़ गई और उसे मेडिकल कालेज में लाकर भर्ती कराया गया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...