बांदा, मई 1 -- नरैनी। खेल खेल मे बालक रसोई घर में रखी गर्भ तेज से भरी कढाई में जा गिरा जिससे वह झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कालिंजर थाना क्षेत्र सिंघौटी गांव के भजरा भऊआ पुरवा निवासी 4 वर्षीय आनंद पुत्र रामोला की मां विनीता ने पूड़ी बनाई थी। गर्म तेल से भरी कढाई रसोई घर में रखने के बाद वह अन्य काम करने लगी। इसी बीच आनंद खेलता हुआ रसोई घर पहुंच गया। वह कढाई के ऊपर जा गिरा जिससे वह झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- बर्न वार्ड का एसी हुआ खराब, बिलबिला रहे मरीज यह भी पढ़ें- आग से जलकर चार वर्षीय बच्चा जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...