बालक को गोली मारने की घटना में दो गिरफ्तार
आजमगढ़, मई 1 -- आजमगढ़। दीदारगंज थाना की पुलिस ने हल्दी के कार्यक्रम में बालक को गोली मारने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डीह कैथैली गांव में सोमवार की रात में हल्दी के कार्यक्रम में आरोपियों ने पिस्टल से फायर कर 12 साल के सत्यम गुप्ता को घायल कर दिया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने गुरुवार को आक्रोश गुप्ता निवासी डीह को शेखवलिया पुलिया के पास से एवं दूसरे आरोपी ऋषिकेष मिश्र निवासी नंदाव सरायमीर को सिसवारा मोड़ से गिरफ्तार किया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद किया। यह भी पढ़ें- तिलक समारोह में गाली-गलौज के विरोध पर किशोर को गोली मारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.