पीलीभीत, मार्च 24 -- पूरनपुर। गन्ने के खेत में ले जाकर बालक के साथ कुकर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सेहरामऊ क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले आठ बर्षीय बालक को गांव के पिंकू उर्फ छोटू पुत्र भगवानदीन और अतुल कुमार पुत्र रामनिवास दो दिन पहले गन्ने के खेत में ले गए थे। दूसरे दिन बालक ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। बालक की मां आरोपियों के घर शिकायत करने गई। इस पर आरोपियों ने परिजनों ने उनके साथ गाली गलौज की। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। रविवार को पुलिस ने पिंकू और अतुल के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरेपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे घटना से बावत पूछताछ की गई। उसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.