महाराजगंज, मार्च 16 -- सिन्दुरिया(महराजगंज)। हिन्दुस्तान संवाद सिन्दुरिया थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर कोर्ट गांव में 9 साल के एक बालक के चेहरे पर पेट्रोल डालकर जला दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनबढ़ों ने उसके भाई-बहन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।लक्ष्मीपुर कोर्ट निवासी सुग्गन ने सिन्दुरिया थाने में तहरीर दी है। उन्होंने कहा है कि शुक्रवार की शाम तकरीबन 7 बजे गांव का ही एक व्यक्ति अपने दो बेटों के साथ उसके घर पहुंचा। मनबढ़ों ने उसके 9 साल के बेटे अंश पर बाइक से तेल निकालने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब वह और उसकी पत्नी प्रमिला ने विरोध किया तो तीनों ने लाठी-डंडा से उन पर एवं उनके बच्चों पर हमला बोल दिया।हमलावरों में से एक ने कपड़े में पेट...