बुलंदशहर, जुलाई 9 -- अपर सत्र न्यायाधीश न्याय कक्ष संख्या-2 मनोज कुमार सिंह तृतीय ने वर्ष 2018 को नरसेना क्षेत्र में बालक की हत्या में तीन अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने तीनों अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विजय कुमार शर्मा एवं अपर सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि जून 2018 को नरसेना के कस्बा बुगरासी क्षेत्र निवासी वादी शाकिर द्वारा थाना नरसेना में तहरीर दी गई, जिसमें वादी ने बताया कि 28 जून 2018 को उसका 8वर्षीय पुत्र मुजाहिद को अपने मोहल्ले बेरीवाला में बैठक पर बैठा हुआ था। तभी मोहल्ले का आरोपी आमिर पुत्र मुश्ताक आम दिलाने की कहकर उसे अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। उसके रात तक वापस न आने पर खोजबीन शुरू की गई। 29 जून को मुजाहिद का शव एक खेत ...