कौशाम्बी, मार्च 31 -- कोखराज थाना क्षेत्र के मकदूमपुर काजी गांव निवासी बालक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पिता को शक है कि पड़ोसी बाप-बेटों ने हत्या कर उसके पुत्र की लाश पेड़ पर लटका दी थी। मामले में अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मकदूमपुर काजी निवासी 13 वर्षीय शनि पुत्र नरेश कुमार की लाश 28 नवंबर 2025 को गांव के बाहर पेड़ पर लटकी हुई मिली थी। प्राथमिक तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। अब मृतक के पिता ने घटनाक्रम में नया मोड़ ला दिया है। उसका कहना है कि पड़ोस के रहने वाले सगे भाई बृजेश कुमार व कमलेश कुमार ने अपने पिता रामबहादुर के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या की थी। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका ...