लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- कस्बा बरवर के मोहल्ला रोशन नगर निवासी एक 10 वर्षीय छात्र की बीमारी हालत में संदिग्ध हालत में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार का कहना है कि बालक ने ठेले पर बिक रहे मोमोज खाए थे। हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार किया है। मोहल्ला रोशन नगर निवासी सहील के अनुसार, उसका 10 वर्षीय बेटा हसनैन मदरसा में कक्षा 2 में पढ़ाई करता था। उसने बताया कि रविवार की शाम शाम उसके बेटे हसनैन ने बाजार में एक चाट के ठेले से मोमोज खाकर घर आया। जिसकी थोड़ी देर बाद हालत बिगड़ने लगी। दस्त और उल्टी शुरू हो गई। परिजन उसे एक डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने दूसरी जगह दिखाने की सलाह दी। जिस पर निजी वाहन से इलाज के लिए मोहम्मदी ले जाते समय सोमवार की सुबह मौ...