बालक की मौत पर पिता ने कराया केस दर्ज
भागलपुर, मई 18 -- थाना क्षेत्र के तिलकपुर में शनिवार को 12 वर्षीय बालक की मौत के मामले में पिता ने थाने में यूडी केस दर्ज कराया है। मृतक आदित्य राज (12) के पिता संतोष यादव ने बताया कि वे मजदूरी करने गए थे। उनकी पत्नी पूजा के लिए गई हुई थी। लौटने पर छोटे बेटे ने बताया कि भैया घर में लटका हुआ है। बालक को गमछे से बास में लटका हुआ पाया गया। उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और एफएसएल टीम से जांच कराई है। पिता ने किसी पर संदेह नहीं जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.