बालक की मौत पर परिजनों को मिले दस लाख की आर्थिक सहायता
रुद्रपुर, जुलाई 28 -- किच्छा, संवाददाता। करंट से बालक की मौत के मामले में विधायक तिलकराज बेहड़ ने अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग है। बीते शनिवार को 12 वर्षीय राज पुत्र गुरमीत सिंह वार्ड 16 की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। विधायक बेहड़ ने ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर बताया कि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर है। राज परिवार का अकेला पुत्र था। प्रथम दृष्ट्या यह मामला विभागीय लापरवाही का प्रतीत होता है। यदि लाइनों का समय-समय पर निरीक्षण एवं आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए होते तो इस दुखद घटना को टाला जा सकता था। बेहड़ ने शासन स्तर पर किसी मद अथवा योजना के अंतर्गत पीड़ित परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता और संबंधित क्षेत्र की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.